Reply to comment

(News) अब नहीं उतरेंगे खजुराहो में हवाई जहाज

अब नहीं उतरेंगे खजुराहो में हवाई जहाज
खजुराहो / में तेज गर्मी का कहर जारी है , सूरज कि तपन का असर ये हुआ कि यहाँ आने वाले बहुसंख्यक देशी विदेशी पर्यटकों ने अब यहाँ इस मौसम में आने से तौबा कर ली है | निजी कंपनियों ने तो पहले ही अपनी उड़ाने रद्द कर दी थी अब एयर इण्डिया ने भी ३० जून तक के लिए अपनी उड़ाने स्थगित कर दी हें |

खजुराहो में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के आंकडे बताते हें कि जून कि तपन में यहाँ बा मुश्किल 50 ही विदेशी पर्यटक रोजाना आ रहे हें ,जब कि जनवरी और फरवरी में यहाँ 450से भी ज्यादा विदेशी पर्यटक रोजाना आते थे | पिछले कुछ समय में यहाँ भारतीय पर्यटकों कि संख्या में भी काफी उछाल आया है , जनवरी 2011 में रोजाना लगभग एक हजार भारतीय पर्यटकों ने काम कला के इन मंदिरों को देखा है |

माह विदेश देशी
January 12247 32682
February 13610 22311
March 11264 22803
April 6224 14478
May 2125 16248
June 514 6264

वर्ष 2010 में खजुराहो में 90721 विदेशी पर्यटक आये जो अबतक का एक रिकोर्ड है , 23495भारतीयपर्यटकों ने भी खजुराहो के मंदिरों को देखा | 2009 में312902देशी पर्यटकों ने मंदिरों कि कलाकृतियों को देखा जो अबतक कि सबसे ज्यादा रिकार्ड संख्या है |

खजुराहो आने वाले पर्यटकों कि ये संख्या तब है जब यहाँ हवाई सेवा सिर्फ देहली और बनारस से है | यहाँ आने वाली किंग्फिसर ने २६ मार्च से , जेट एयर वेज ने ३० अप्रेल से और एयर इंडिया ने १५ जून से अपनी खजुराहो कि सेवाए बंद कर दी हें | ३० जून के बाद से हवाई सेवा फिर शुरू होगी | यहाँ ट्रेवल एजेंसी ट्रेवल ब्यूरो के प्रबंधक अजय कश्यप कहते हें कि हवाई सेवाए गर्मी के महीने में बंद करने से एक दर्जन दे ज्यादा विदेशी टूरिस्ट ग्रुप ने खजुराहो कि अपनी बुकिंग केंसिल कराइ है | वे कहते हें कि यहाँ पर्यटन को बढावा देने के लिए जरुरी है कि हवाई सेवा नियमित रहे , भले ही इसके लिए छोटे विमानों का उपयोग किया जाये | दूसरा खजुराहो को मुंबई से सीधी हवाई सेवा से जोड़ा जाये |

Reply

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd>
  • Lines and paragraphs break automatically.

More information about formatting options

CAPTCHA
This question is for testing whether you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.
| JHANSI | ORCHCHA | BANDA | Chitrakoot | MAHOBA | HAMIRPUR | LALITPUR |
| JALAUN | PANNA | KHAJURAHO | TIKAMGARH | SAGAR | DAMOH |

If you would like to join us or post articles in this portal..Contact Us.



www.bundelkhand.in - Bringing Bundelkhand to the World.