महोबा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन


महोबा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन


बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आल्हा ऊदल, महाराजा छ्त्रशाल, महारानी लक्ष्मीबाई की वीरोचित भूमि बुन्देलखण्ड के महोबा जिले के कल्पवृक्ष के पावन गाँव सिचौरा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेला के दौरान भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है | साथ ही इस वर्ष इसी दौरान एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है | जिसमें देश के सुप्रसिद्ध ओजस्वी, हास्य व्यंग्य, श्रंगारिक, गौ-भक्त कवि एवं शायर शिरकत कर रहे हैं | इस तरह साहित्य और कला से प्रेम रखने वाली बुन्देली माटी में एक विशाल साहित्यिक आयोजन हो रहा है | महाकवि तुलसीदास से लेकर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की तपस्थली एवं प्राकृतिक संशाधनों से भरपूर, धर्म स्थलों, नदियों व पहाड़ों की अद्भुत पावन छटा को बिखेरती हुई इस परिपाटी में साहित्यिक आयोजन होना एक बार पुनः इस मिट्टी के साहित्य व कला प्रेम को दर्शाता है | इस माटी के साहित्य प्रेम के बारे में कहा गया है-

वामदेव, सनकादि आदि महाॠषियों की तप स्थली है,
यहीं महाकवि वाल्मीकि, तुलसी की कलम चली है।।

ज्ञानी, वेदव्यास कृष्ण द्वेैपायन कवि कुल केशव,
यहीं बिहारी, पदमाकर, भूषण का बीता वैभव।

जगनिक की वाणी में आल्हा ऊदल का शौर्य समर जागा,
भौभूति कलाधर, वेदव्यास संस्कृत का काव्य भ्रमण जागा।

कृष्णकान्त मालवीय जी के अनुसार बुन्देलखण्ड में कवि इसलिए अधिक होते हैं कि यहां का प्रकृति सौन्दर्य अद्वितीय है।

कार्यक्रम स्थल:-

रामलीला मैदान, सिचौरा, थाना-कबरई जिला महोबा

समय:

  • कवि सम्मेलन:- दोपहर 12:०० बजे से शाम ०४:०० बजे तक (२३ नवम्बर २०१४)
  • रामलीला मंचन :- रात्रि ०९:०० बजे से सुबह ०४:०० बजे तक (२२,23 एवं २4 नवम्बर २०१४)

सम्पूर्ण Bundelkhand.in परिवार सादर आमंत्रित है !

निवेदक-

कवि ‘चेतन’ नितिन खरे
राष्ट्रीय संगठन मंत्री- सर्वदलीय गौरक्षा मंच (हैदराबाद)
राष्ट्रीय संगठन मंत्री- प्रखर साहित्यकार मंच (दिल्ली)
संपर्क सूत्र- +91 9582184195