Chhatarpur

Chhatarpur info.

(Article) सरकारी लोकपाल बनाम जनलोकपाल

 

सरकारी लोकपाल बनाम जनलोकपाल

अन्ना की आंधी: एक रोमांच मुकाबले का सीधा हाल

http://www.bundelkhand.in/portal/images/2010/Anna-Hazare-Interview-on-Lokpal-Bill-300x221.jpg अभी हाल ही मैं हम ने भारतीय क्रकिट टीम को इगलैण्ड की धरती पर घुटने टेकते देखा है। हमारी भारतीय क्रकिट टीम ने तीन माह पहले ही विश्व कप जीतकर 24 साल पहले लिखे गए इतिहास को दोहराया था इस सीरीज के पहल यह टीम टेस्ट क्रकिट के सर्वोच्य स्थान स्थान प्राप्त कर चुकी थी।मगर इगलैण्ड में चार टेस्ट मैचौ की सीरिज हार ने के बाद इसे अपनी इसे अपने टेस्ट मैचो के सर्र्वोच्य स्थान के साथ से हाथ धोना पडा सभी टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय क्रकिट टीम को भारतीय मीडियां के साथ विदेशी मीडियां ने भी आड़े हाथो लिया।

यह हार भारतीय क्रकिट के इतिहास में सबसे शर्मनाक हार रही है। इसी सबके बीच भारत में एक और मैच सरकार और जनता के बीच चल रहा है। यह मैच में हठ और हम की के बीच चल रहा है जिसके परिणाम ऐतीहासिक और निर्णायक होगा जिसके ऊपर सारे देश का भविष्य निर्भर करेगा। इस मैच जनता और जनता के द्वारा चुने हुए गए जनप्रतिनिधी आमने सामने आ गए है। जिसमे एक टीम की कप्तानी देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिह कर रहें है और दूसरी टीम की कप्तानी जाने-माने समाज सेवी अन्ना हजारे कर रहे है। दोनो हि टीमे अपने-अनपे मुदद् लेकर भारत के मैदान में उतर चुकी है।

(News) बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज विकास कार्यों के निरीक्षण की बुन्देलखण्ड क्षेत्र से की शुरूआत

https://lh5.googleusercontent.com/_XpcuWNz7k5Y/S-6a36PvsSI/AAAAAAAABQ0/I3_m79kQKt0/bundelkhand_100.jpg

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने किया बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के कार्यों का निरीक्षण

बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का आज छतरपुर जिले में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल जैन ने निरीक्षण किया। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने हाल ही में पदभार ग्रहण करने के बाद बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जिलों से अपने दौरे की शुरूआत कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस क्षेत्र के विकास के लिए शासन द्वारा पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। क्षेत्र का समग्र विकास करना शासन की प्राथमिकता है।

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री जैन ने जिले के राजनगर क्षेत्र में बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के अंतर्गत निर्मित कराये गये कुटनी पोषक जलाशय, बरियारपुर बॉयी नहर परियोजना एवं ग्राम पंचायत लखेरी के अंतर्गत वन विभाग द्वारा निर्मित कराये गये तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने उक्त कार्यों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को देखकर मेरा मन प्रफुल्लित हो उठा है। वास्तव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बुन्देलखण्ड के विकास एवं जनता के हित में कई कार्य किये जा रहे है। इन सभी कार्यों का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान को जाता है। उनके ही प्रयासों से क्षेत्र की जनता को बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के तहत कराये जा रहे कार्यों की सौगात मिली है।

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री जैन ने कुटनी पोषक जलाशय पर निर्मित कराये जा रहे गेटों एवं उससे पानी छोड़े जाने की जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अगस्त माह तक सभी गेट बनाये जाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। जिससे जलाशय में और अधिक पानी का भराव हो सकेगा एवं आवश्यकतानुसार ही पानी छोड़ा जायेगा। इस बांध के बन जाने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार हो गया है। उन्होंने बांध से निकाली गई बारियारपुर बॉयी नहर परियोजना का अवलोकन कर कराये गये कार्यों की सराहना की। ग्राम पंचायत लखेरी में वन विभाग द्वारा 5 लाख 74 हजार रूपये की लागत से बनवाये जा रहे तालाब का अवलोकन किया। इस तालाब में 4 लाख 68 हजार रूपये की राशि खर्च की जा चुकी है। ग्राम के पूर्व सरपंच श्री लल्लू कोरी, श्री रामकुमार शुक्ला एवं श्री रतीराम त्रिवेदी से राज्य योजना आयेाग के उपाध्यक्ष श्री जैन ने चर्चा की। उक्त ग्रामीणों ने बताया कि अब हमारे यहां तालाब में पानी भर जाने से पशुओं को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस क्षेत्र में जंगली सुअर, नीलगाय, सियार, लकड़बग्गा, बंदर आदि जानवरों की संख्या बहुतायत में है जिन्हें वन विभाग द्वारा निर्मित कराये गये तालाब का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तालाब के बन जाने से ग्राम के कुओं का जलस्तर भी बढ़ गया है क्योंकि यह तालाब ऊंचाई पर स्थित है।

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि ग्रामों से ही योजनाएं तैयार की जाती है। जिससे स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जा सके। इसी उद्देश्य से मैं यह दौरा कर रहा हँू जिससे प्रदेश के विकास के लिए बेहतर तरीके से योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए भी योजनायें तैयार की जायेगी। जिससे प्रदेश की ख्याति विदेशों में बढ़ सके।
उन्होंने ग्राम पंचायत लखेरी की महिलाओं से चर्चा के दौरान शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। ग्राम की रज्जीबाई एवं छनुआ बाई ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कपिलधारा कुए एवं बुन्देलखण्ड पैकेज के अंतर्गत डीजल पंप प्रदाय किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। लखेरी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नत्थू कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत में ईमानदारी के साथ सभी कार्य सम्पन्न हो रहे है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

(News) एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास : केन-बेतवा नदी गठजोड़

http://lh6.ggpht.com/_XpcuWNz7k5Y/S20ONR2f6GI/AAAAAAAAAjk/SNo_-niRLIo/ken-betwa-gathjod.jpg

केन-बेतवा नदी गठजोड़

शान्त बुन्देलखण्ड में एक भीषण तूफान की दस्तक
एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास दिनांक 30 अप्रैल 2011

प्रस्तावना

भारत सरकार की नदी गठजोड़ परियोजना के तहत प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में विगत 25 अगस्त 2005 को उ0प्र0 तथा म0प्र0 सरकारों द्वारा केन-बेतवा नदी गठजोड़ पर त्वरित कार्य स्वीकार किया गया था। इसे समझना बुन्देलखण्ड के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक है।

प्रस्तावित योजना

1. छतरपुर-पन्ना सीमा पर गंगऊ बैराज से 2-3 किमी0 ऊपर डौढ़न गांव के समीप लगभग 73 मीटर ऊंचा बांध केन नदी के सम्पूर्ण पानी का संग्रह करेगा।
2. इस बांध से लगभग 231 किमी0 लम्बी विशालकाय नहर द्वारा झांसी जिले के बरूआसागर झील को भरा जायेगा जो आगे बेतवा नदी से जुड़ी है।

(Report) बांधों का मालिकाना हक हमारा है: मध्य प्रदेश

बांधों का मालिकाना हक हमारा है: मध्य प्रदेश

  • बांधों के बकाये राजस्व की राशि 2007 तक 71 करोड़ 82 लाख 32 हजार पांच सौ ससत्तर रूपये हैं बाकी..
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक नहीं किया राजस्व का भुगतान
  • हर साल लाखों घर होते हैं बेघर बाढ़ की तपिश में

http://www.bundelkhand.in/portal/images/2010/mp-baandh-ken-betwa-mini.jpgबांदा ब्यूरो: मध्य प्रदेश की जमीन पर बने उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन बांधों के कारण पिछले कई दशक से मध्य प्रदेश हर साल बाढ़ से तबाही झेल रहा है। इन बांधों से मध्य प्रदेश को दोहरी मार पड़ रही है। एक तो यहां जमीनें खराब हो रही हैं और साथ ही बांधों के बकाये राजस्व की राशि 2007 तक 71 करोड़ 82 लाख 32 हजार पांच सौ ससत्तर रूपये पहुंच चुकी है।

(Article) राम से बड़ा राम का नाम

राम से बड़ा राम का नाम

http://www.bundelkhand.in/portal/images/2010/SRI-RAM.jpgचैत्र शुक्ल नवमी का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। आज ही के दिन तेत्रा युग में अयोध्या के रघुकुल शिरोमणि महाराज दशरथ एवं महारानी कौशल्या के यहाँ भगवान् श्री राम  ने पुत्र के रूप में जन्म लिया था। कहते हें की दिन के बारह बजे जैसे हीशंख , चक्र, गदा, पद्म धारण कि‌ए हु‌ए चतुर्भुजधारी श्रीराम प्रकट हु‌ए तो मानो माता कौशल्या उन्हें देखकर विस्मित हो ग‌ईं। उनके सौंदर्य व तेज को देखकर उनके नेत्र तृप्त नहीं हो रहे थे।श्रीराम के जन्मोत्सव में  देवता, ऋषि, किन्नार, चारण सभी  ने शामिल होकर आनंद उठाया था | वेशे तो अयोध्या सहित सारे देश में राम नवमी का ये त्यौहार परम्परागत ढंग से मनाया जाता है ,पर  बुंदेलखंड में  राम जन्मोत्सव एक अनोखे

(Report) केन- बेतवा लिंक परियोजना - "विकाश की स्लेट पर विनाश की तस्वीर"

विकाश की स्लेट पर विनाश की तस्वीर 

 केन- बेतवा लिंक परियोजना 
बुंदेलखंड के छतरपुर ,पन्ना,टीकमगण ,झाँसी जिले केलोगों की तक़दीर बदलने वाली  ,बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण केन -बेतवा लिंक परियोजना पर भी सवाल उठने लगे हें | अटल जी के

(Story) अनोखे बच्चे का अनोखा दिल - छतरपुर, मध्य प्रदेश

अनोखा दिल  छतरपुर, मo प्रo

रवीन्द्र व्यास

| JHANSI | ORCHCHA | BANDA | Chitrakoot | MAHOBA | HAMIRPUR | LALITPUR |
| JALAUN | PANNA | KHAJURAHO | TIKAMGARH | SAGAR | DAMOH |

If you would like to join us or post articles in this portal..Contact Us.



www.bundelkhand.in - Bringing Bundelkhand to the World.